घर में आखिर क्यों, कहा और किस जगह रखना चाहिए लाफिंग बुद्धा | Mystery of Laughing Buddha

Kumar Gourav

लाफिंग बुद्धा के बारे में आपने एक ना एक बार तो ज़रूर सुना ही होगा और काफी लोगों ने तो घरों में भी लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लोगों को रखते हुए देखा होगा| क्या आप जानते है लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में क्यों रखा जाता है और घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखने के क्या फायदे होते है| आज हम आपको इस लेख में इन्ही सवालों के जवाब देने वाले है साथ में हम आपको यह भी बतायेंगे की किस स्थिति में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है| लाफिंग बुद्धा से जुड़ी सभी जानकारियाँ हम आपको नीचे दे रहे है –

 

लाफिंग बुद्धा के विषय में सभी महत्वपूर्ण बातें 

 


कहा पर लाफिंग बुद्धा रखा जाना चाहिए
लाफिंग बुद्धा को रखने का स्थान भी काफी अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है| दरअसल, सही जगह पर लाफिंग बुद्धा स्थापित करने से ही आपको संपूर्ण लाभ प्राप्त होते है| लाफिंग बुद्धा को आप अपने मुख्य दरवाज़े के पास करीब 3 से 4 फूट की ऊंचाई पर किसी मेज या चीज़ पर रख सकते है| ध्यान रहे, इसे थोड़ा संभाल कर रखे, कहीं किसी तरह से यह टकरा कर टूट ना जाए| इसे ऐसी जगह रखने का प्रयास करे जिससे यह घर आये मेहमानों को भी नजर आ सकें| लाफिंग बुद्धा को आप घर के अलावा अपने ऑफ़िस या वर्कप्लेस पर रख सकते है| एक बात का हमेशा ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा को कभी भी ज़मीन पर, बाथरूम के पास या बेडरूम में ना रखे| साथ ही नहाने के बाद रोज़ाना लाफिंग बुद्धा को साफ़ भी करते रहे|

 

किस तरह का लाफिंग बुद्धा ख़रीदे
ऐसे तो बाजारों में तरह तरह के लाफिंग बुद्धा मौजूद है इसलिए यह सोचना जायज है कि किस तरह का लाफिंग बुद्धा घर में रखना आपके लिए शुभ हो सकता है| सामान्य तौर पर लाफिंग बुद्धा दो तरह के होते है जो की मिट्टी और धातु के बने होते है| एक बात का अवश्य ध्यान रखे कि धातु और मिट्टी दोनों के ही लाफिंग बुद्धा का घर में अलग अलग प्रभाव देखने को मिलता है|


 
अगर आप सही निर्णय लेने में काफी अधिक समय लगा देते है या सही निर्णय ले ही नहीं पाते है तो आपको अपने घर या ऑफ़िस में धातु से बना हुआ लाफिंग बुद्धा स्थापित करना चाहिए| आप चाहे किसी भी तरह का लाफिंग बुद्धा ख़रीदे पर एक बात का ज़रुर ध्यान रखे कि आप लाफिंग बुद्धा की ऐसी मूर्ति ही ख़रीदे, जिसमे उनके हाथ में एक थैला हो और उसमे से सभी सामान बाहर आता हुआ दिखाई दे|

 

लाफिंग बुद्धा से आपको क्या फायदे है
लाफिंग बुद्धा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का समावेश रहता है| लाफिंग बुद्धा आपके घर में स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक सुख शांति में बाधा उत्पन्न करने वाली सभी समस्याओं को खत्म कर देता है| कुछ लोग लाफिंग बुद्धा को अच्छे भाग्य के लिए भी घर में रखते है| इसके अलावा मानसिक शक्ति को बढाने, नकरात्मक ऊर्जा को दूर रखने और सन्तान सुख की प्राप्ति के लिए भी लोग लाफिंग बुद्धा को अपने घर पर रखते है| रोज़गार पाने के लिए भी आप इसे घर में रख सकते है| लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से इंसान की सभी मनोकामनाए पूर्ण होती है| 

Find Out More:

Related Articles: