आज रवि पुष्य के साथ बन रहे हैं 2 और शुभ योग, पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि तो करें ये उपाय

Kumar Gourav

इस बार पुष्य नक्षत्र रविवार, 12 जनवरी 2020 को लगने वाला है| पुष्य का अर्थ पोषण करने वाला या ऊर्जा देने वाला होता है| पुष्य को प्राचीन समय में सुख और सम्पदा देने वाला भी कहा जाता था| पुष्य नक्षत्र का मानव जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है| कई विद्वान और ज्योतिष भी इस नक्षत्र को काफी शुभ मानते है| ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान धर्म और पूजा पाठ करने से लाभ, सुख शांति और सम्पदा बनी रहती है| ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन किसी विशेष वस्तु की खरीदी करना भी शुभ होता है| इस बार के पुष्य नक्षत्र में काफी शुभ योग बनते हुए दिखाई दे रहे है| इस लेख में हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानेंगे जिन्हें अगर आप इस पुष्य नक्षत्र पर करते है तो यह आपके लिए काफी शुभ होता है साथ ही इससे लाभ, उर्जा, सुख शांति और समृद्धि भी बनी रहती है| 

 

पुष्य नक्षत्र पर ज़रुर करे ये उपाय 
दान करे – पुष्य नक्षत्र पर दान करना काफी शुभ माना जाता है| ख़ास तौर पर अगर आप गेंहू, चावल, गुड, लाल रंग के रत्न, ताम्बा या लाल चन्दन का किसी को दान करते है तो यह आपके लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है| ऐसा करने से मनुष्य का भाग्य अच्छा होता है साथ ही शुभ फल की भी प्राप्ति होती है| इस दिन जितना हो सके पुण्य और दान का काम करते रहे| 

 
शिव की अराधना – पुष्य नक्षत्र के समय स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा और अराधना करना काफी अच्छा होता है| इस दिन भगवान शिव के मंत्र का 21 से 108 बार जप करने से मनुष्य की सभी तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है| इसके आलावा रोज़ाना आपको किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जप ज़रुर करना चाहिए| 

 

सूर्य की अराधना करे – अगर किसी व्यक्ति के जीवन में सूर्य का प्रकोप छाया हुआ है तो ऐसे में पुष्य नक्षत्र से लेकर हर रविवार के दिन भगवान सूर्य का पूजन करना काफी अच्छा माना जाता है| इस दिन पूजा के दौरान भगवान सूर्य को गुड और चावल चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है| इसके अलावा भी आपको रोज़ाना भगवान सूर्य को ‘ॐ सूर्याय नमः” का मंत्र जपते हुए जल अर्पित करना चाहिए| 

Find Out More:

Related Articles: