बधाई हो ‘छोटू’: रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स पर एक यूज़र का कमेंट

Kumari Mausami

टाटा ट्रस्ट के चैयरमेन रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। मंगलवार को इस पर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ' यह अद्भुत ऑनलाइन परिवार है, जिसके बारे में मैंने जुड़ते वक्त सोचा नहीं था। इसके लिए मैं आप सभी लोगों को धन्यवाद करता हूं।' इसके बाद उनकी इस पोस्ट को चार लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने रोचक कमेंट्स किए।

 

 

एक लड़की ने लिखा- बधाई छोटू। इस कमेंट पर कई यूजर ने लड़की की आलोचना की। लेकिन रतन टाटा ने उसका बचाव किया। 82 साल के रतन ने अक्टूबर 2019 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था।

 

 


छोटू कहने पर लोगों ने आलोचना की
यूजर ने रतन टाटा को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स होने पर बधाई दी। लिखा, बधाई छोटू। इस पर अन्य यूजर्स ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इसे अपमानजनक और शर्मनाक बताया। हालांकि, उसने अपने छोटू लिखने का बचाव किया और कहा कि वह हमारे सब के लिए आइडल हैं। जब हम किसी को प्यार करते हैं, तो उसे कुछ भी कह सकते हैं। वैसे बहुत से लोगों ने उसके इस शब्द की आलोचना की। रतन टाटा ने खुद इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि हम सब में एक छोटा बच्चा होता है। इस यंग लेडी का सम्मान किया जाना चाहिए।

Find Out More:

Related Articles: