Mauni Amawasya 2020: इस मौनी अमावस्या पर घर ले आएं ये अद्भुत चीज, मुट्ठी में होगी सारी दुनिया

Kumar Gourav

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 के दिन माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि आ रही है, जो हिन्दू धर्म में लिए काफी खास तिथि मानी जाती है| इस दिन चंद्रमा और सूर्य मकर राशि में गोचर करने वाले है जिस वजह से ज्योतिशास्त्र में इस तिथि को और भी ज्यादा ख़ास बताया गया है| इस दिन को मनु ऋषि के जन्म दिवस माना गया है जिसे हम मौनी अमावस्यां के रूप में मनाते है| काफी लोग इस दिन मौन व्रत रखते है| ऐसा माना जाता है कि मौन व्रत रखने से अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित किया जा सकता है| इस दिन मौन व्रत का रखना काफी शुभ माना जाता है| इसके अलावा इस दिन आप मौन व्रत 1 घंटे से लेकर आजीवन अपनी इच्छानुसार कितने भी समय तक रख सकते है|

 

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है| अगर आप इस दिन किसी धार्मिक स्थल पर जाकर किसी पवित्र नदी में स्नान करते है तो इससे आपके अनजाने में हुए सभी पाप धुल जाते है| इसके अलावा किसी धार्मिक स्थल पर जाकर यज्ञ करने और अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करने से पितृ दोष खत्म होता है और पितृ को शांति भी मिलती है| अगर आपको काल सर्प दोष, पितृ दोष या अन्य कोई गृह दोष है तो आप इस दिन सूर्य भगवान को ताम्बे के लौठे में तिल, पुष्प, कंकू, केसर को जल में मिलाकर सूर्य भगवान को अर्पित करते है तो इससे आपके सभी तरह के दोष खत्म हो जाते है| इस लेख में हम आपको यह बताने वाले है कि इस दिन क्या-क्या उपाय करने से आपको लाभ होता है| 

 


मौनी अमावस्या के दिन ये दान करें 
इस मौनी अमावस्या के दिन धनु, मकर और कुम्भ राशि के ऊपर शनि का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ने वाला है| अगर इस दिन शनि देव की अराधना की जाए और पूजा पाठ की जाए तो शनि देव से होने वाले प्रकोप को कम किया जा सकता है| इस दिन काली चीज़ जैसे कम्बल और जूतों का दान करना काफी शुभ माना जाता है| आप अपनी इच्छानुसार भी किसी भी चीज़ का दान कर सकते हो, इससे आपको उचित फल की प्राप्ति होती है| अगर आप एक स्टूडेंट है या फिर एक व्यवसायी है तो आपको इस दिन व्रत के साथ ही दान जरुर करना चाहिए| 
 

 

मौनी अमावस्या के दिन करे ये रामबाण उपाय 
मौनी अमावस्या के दिन घर में कस्तुरी स्थापित करना काफी शुभ माना जाता है| कभी-कभी ऐसा होता है कि काफी मेहनत करने के बाद भी आपके काम नहीं बन पाते है| आपके घर में धन से जुड़ी रुकावटें आती है या आपको कोई स्त्री नहीं मिलती है तो आप घर में कस्तुरी को स्थापित ज़रुर करे| कस्तूरी सभी नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर कर देती है साथ ही इससे स्त्री या सभी लोग आप से आकर्षित होने लग जाते है| कस्तूरी का इस्तेमाल ज्योतिशास्त्र में काफी ज्यादा किया जाता है| इसको घर में स्थापित करने से धन, पारिवारिक सुख, स्वास्थ्य या अन्य किसी चीज़ से जुड़ी सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाती है| यह थोड़ी महंगी होती है इसलिए कई लोग इसे मंगवा नहीं पाते है| लेकिन अगर आप कस्तूर खरीद सकते है तो इसे किसी सिद्ध ज्योतिष से सिद्ध की हुई कस्तूरी ज़रुर ले लेवे

Find Out More:

Related Articles: