Sacred Games 2 एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एमी के बाद अब कल्कि भी बनेंगी बिना ब्याहे मां

Gourav Kumar
बॉलीवुड में फिल्म देव डी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस कल्क‍ि कोचलिन मां बनने वाली हैं। बिना शादी के कल्कि जल्द अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म देंगी। कल्कि ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब कल्कि ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो फैंस के साथ साझा की है। कल्कि ने बेबी बंप के साथ जो फोटो पोस्ट की है उसमें वह काउच पर बैठी हुई हैं। पिंक काउच पर बैठ वह अपने पेट पर हाथ रख स्माइल कर रही हैं। फोटो के साथ कल्कि ने एक पोस्ट भी लिखा है। कल्कि ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जुलाई से लेकर सितंबर तक अपने बेबी बंप को लोगों से छिपाना आसान नहीं था। मेरे डिजायनर्स के इनोवेटिव तरीकों ने मेरे बेबी बंप को छिपाए रखने में काफी मदद की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कल्कि पानी में अपने बेबी को जन्म देंगी। ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए जो नाम सोचा है वो एक गे को रिप्रजेंट करता है।



कल्कि के बॉयफ्रेंड का नाम गाय हर्शबर्ग है। गाय इजराइल के क्लासिकल पियानिस्ट हैं। कुछ महीने पहले ही कल्कि ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। बता दें कि कल्कि अनुराग कश्यप की पत्नी पह चुकी हैं। हालांकि ये शादी ज्यादा सफल नहीं रही और दोनों का तलाक हो गया। वैसे दोनों अभी भी काफी अच्छे दोस्त हैं। आपकी जानकरी के लिए बताते चलें की कल्कि अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज सैक्रेड गेम्स 2 में नजर आई थीं। इस सीरीज के निर्माता अनुराग कश्यप ही थे।

Find Out More:

Related Articles: