सामने आया रणवीर सिंह का फिल्म 83 के ल‍िए फर्स्ट लुक

Singh Anchala

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के साथ फिल्म 83 का अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में रणवीर का लुक काफी इंप्रसिव है। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। रणवीर द्वारा शेयर किए इस लुक में वो कपिल देव की तरह ही दिख रहे हैं।



सामने आई तस्वीर में रणवीर के बालों से लेकर उनके लुक और कलर कॉप्लेक्शन तक पर काम किया गया है। इस फोटो में रणवीर के बाल कपिल देव की तरह ही दिख रहे हैं और फोटो में उन्हें बॉल को उछालते हुए देखा जा सकता है। इसमें रणवीर के गले में बंधा काला धागा भी देखा जा सकता है। फोटो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मेरे खास दिन पर, प्रस्तुत कर रहे हैं हरियाणा का तूफान कपिल देव'



मालूम हो फिल्म 83 में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म के लिए रणवीर ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया और उनसे जुड़ी छोटी- छोटी बातों को सीखने की कोशिश की। इसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। बता दें कि फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कपिल भी नजर आएंगी। दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। 



रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह 83 के अलावा फिल्म तख्त में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।








Find Out More:

Related Articles: