जब इस फिल्म में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था सोनम के साथ काम

Singh Anchala
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म खूबसूरत में उनके साथ कोई एक्टर काम नहीं करना चाहता था। साथ ही उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया।

सोनम ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने महिला केंद्रित फिल्मों में काम जरूर किया है लेकिन ऐसा करना उनके लिए कभी आसान नहीं रहा। साल 2010 में सोनम फिल्म आयशा और साल 2014 में खूबसूरत में नजर आईं थीं, जो कि महिला केंद्रित फिल्में थीं।  अब सोनम ने अपनी इन दोनों फिल्मों के बारे में बात की।

सोनम ने बताया कि 'आयशा' को बनाना बहुत मुश्किल काम था। क्या आपको पता है कि 'खूबसूरत' को बनाने में कितनी मेहनत लगी थी? कोई भी एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था क्योंकि फिल्म का नाम 'खूबसूरत' था। मुझे पाकिस्तान से एक्टर फवाद खान को लाना पड़ा था और देखिए क्या हुआ। फवाह बहुत बड़े स्टार बन गए। उन्हें कॉन्फिडेंस आ गया था।

सांवरिया के लिए देना पड़ा था ऑडिशन

सोनम ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री की तब लोगों ने इसे नेपोटिज्म बताया, वो नहीं जानते कि 'सांवरिया' के लिए मैंने ऑडिशन दिया था। अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के लिए भी मैंने ऑडिशन दिया था। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं सबके लिए ऑडिशन दिया है। बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2007 में सांवरिया से ही बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें एक्टर रणबीर कपूर उनके साथ नजर आए थे।

बता दें कि सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आईं थीं। फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। अब सोनम अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर के लिए काम कर रही हैं, जिसमें वो दलकर सलमान के साथ नजर आएंगी।






Find Out More:

Related Articles: