पंकज की 3 पसलियां टूटीं, इसके बावजूद वे इंग्लैंड में फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे

Singh Anchala

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड विनर पंकज त्रिपाठी अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता के जाने जाते हैं।  उनकी तीन पसलियां टूटी हुईं हैं, इसके बावजूद वह इंग्लैंड में अपनी अगली फिल्म '83' की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, छुट्टी पर स्कॉटलैंड और शूट पर इंग्लैंड जाने से पहले ही उनका मुंबई में एक्सीडेंट हो गया था।

इस हादसे में उनके कंधों और बाजुओं पर चोंटें आई थीं। तब वे इसे मामूली चोट समझते हुए थोड़ी सी दवा लेकर छुट्टियां मनाने स्कॉटलैंड चले गए। उसके तुरंत बाद उन्हें लंदन पहुंचना था। वहां '83' की टीम उनका इंतजार कर रही थी। स्कॉटलैंट में छुट्टियों के दौरान ही पंकज को पेट और रिब केज के पास तेज दर्द होने लगा। मेडिकल चेकअप के बाद पता चला कि उनकी तीन पसलियां टूट चुकी हैं। मगर उन्होंने शूटिंग शेड्यूल हैंपर नहीं होने दिया। वह तयशुदा समय पर लंदन पहुंच गए और वहां शूटिंग शुरू कर दी। 

पंकज को ऐसे लगी चोट पंकज अपने घर के कैंपस में अपनी पसंदीदा बुलेट बाइक से एक राउंड ले रहे थे। एक चढ़ाव पर बाइक ले जाते हुए उनका संतुलन बिगड़ा और वे दाईं तरफ गिर गए। इसी से उन्हें अंदरुनी चोटें आई हैं। चोट को हील होने के लिए सपोर्टिंग जैकेट पहनाई गई है। लंदन के डॉक्टरों से ही इलाज लिया जा रहा है।

इन चोटिल अभिनेताओं ने भी शूटिंग कीशाहरुख खान ने ऐसा कइयों बार किया है। 'डर' के सेट पर उनकी पसली और टखना चोटिल हुआ। 'माइ नेम इज खान' के वक्त उनके पांव का अंगूठा टूटा था। 'चेन्नई एक्सप्रेस' के टाइम सर्जरी करवानी पड़ी थी। फिर भी वे शूटिंग करते रहे। वहीं 'गोलियों की रास लीला : राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण भी चोटिल हो गई थीं। हाल ही में शूटिंग के दौरान विकी कौशल का जबड़ा इंजर्ड हो गया था। फिर भी उन्होंने ऊधम सिंह बायोपिक की शूटिंग की।


Find Out More:

Related Articles: