अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर की ड्रेस में ऐसा बनाया स्टाइलिश लुक, फैंस ने की वाह-वाह

Singh Anchala
अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार में अनुष्का शर्मा हाल ही में एले ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर दिखाई दी है। बता दे कि उन्होने आखरी बार फिल्म जीरों में काम किया था। इस अवॉर्ड्स शो में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर की बोल्ड ड्रेस में बेहद ही हॉट अंदाज में पहुंची थीं, जिसकी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है।


सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके हॉट और बोल्ड लुक को फैंस काफी पसंद आते हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति के साथ हॉलिडे पर गई हुई थी, जो वापस आ चुके हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी बिकिनी फोटो भी शेयर कर रखी हैं। जिसमें उनके दर्शन करने के बाद फैंस का पारा हाई हो गया है।


अगर काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। इसके बाद अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नही दिखा पाई थी।


Find Out More:

Related Articles: