अपनी पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर

Singh Anchala
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज यानी 14 नवंबर को एक साल पूरे हो गए हैं। आज उनकी शादी की पहली सालगिरह है। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल बहुत ही खास प्लान बनाया है। खबरों की मानें तो एक साल पूरे होने की खुशी में रणवीर-दीपिका ने सबसे पहले भगवान के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का मन बनाया है। इसी बीच इस कपल की वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला से इनकी पहली झलक सामने आई है। 





सामने आई फोटो की बात करें तो  दीपिका एक बार फिर लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर क्रिम रंग की शेरवानी में दिख रहे हैं। रणवीर ने अपने कंधे पर लाल रंग की चुनरी ले रखा है। फोटो में ये दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 




आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर, 2018 को हिंदू रीति रिवाज का पालन करते हुए एक दूसरे से शादी की थी। शादी में परिवार के कुछ सदस्य और दोस्त शरीक हुए थे। इसके बाद मुंबई लौटकर इन्होंने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और मीडिया के लिए भी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। शादी करके इटली से लौटने के बाद दीपवीर ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेक कर अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किए थे।  


Find Out More:

Related Articles: