बॉलीवुड का गम बता रहा है कि चमकता सितारा तो सुषमा स्वराज थीं

Singh Anchala

मुंबई। सुषमा जी उन स्वाभिमानी महिलाओं में थी जिन्होंने राजनीति की बुलंदियों तक जाने के लिए किसी बैसाखी का सहारा नहीं लेना पड़ा। उनके तेवर और वक्तव्य सत्ता या विपक्ष के मोहताज नहीं रहे। हरियाणा सरकार से बतौर मंत्री राजनीती की शुरुआत करने वाली अम्बाला में 1952 में जन्मी सुषमा स्वराज ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। विपक्ष में रह कर भी उनकी गर्जना सत्ताधारियों से कहीं ऊपर थी। उनकी सलाहियतों ने उन्हें 25 साल की उम्र में भारत की सबसे कम उम्र कैबिनेट मंत्री बनाया।


सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। निधन से तीन छंटे पहले तक सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। ऐसे में अब बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं। यहां जानिए सुषमा स्वराज के निधन पर कैसे फिल्मी सितारे दुख जता रहे हैं.


शबाना आजमी

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट कहा - "सुषमा जी के निधन से बेहद दुख हुआ। राजनीतिक विचारधाराओं के अलग अलग होने के बावजूद भी हमारे बीच बेहद अच्छी दोस्ती थी। जैसा कि अपने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कार्यकाल के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं उनकी एक नवरत्न हूं और उन्होंने फिल्मों को भी एक इंडस्ट्री स्टेटस दिलाया। तेज और सुलभ व्याक्तित्व। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"


जावेद अख्तर

फिल्म मेकर जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा- "सुषमा जी के निधन से बेहद दुखी हूं। म्यूजिक फ्रेटरनिटी लोकसभा में उनके अधिकारों की शानदार रक्षा के लिए उनका कर्ज़दार रहेगा। आप बेहद बेहतरीन इंसान थी सुषमा जी। हम हमेशा आपके शुक्रगुजार रहेंगे।"


मधुर भंडारकर‏

मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, "सुषमा जी के असमय निधन से हैरान हूं। वो बेहद शालीन महिला और शानदार सांसद थीं। विदेश मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहद शानदार काम किया। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना।"


स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा- "सुषमा जी की आत्मा को शांति। उन्होंने गरिमा को प्रतिष्ठित किया, लोकतांत्रिक मानदंडों के प्रति प्रतिबद्धता, राजनीति में अनुग्रह। एक शानदार सांसद, एक अच्छा द्विभाषी संचालक, एक मानवीय विदेश मंत्री। वह प्रेरणास्रोत थीं। मेरा उनकी विचारधारा के साथ मतभेद था, लेकिन उनके संकल्प और कार्य नीति की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।"


बोमन ईरानी

बोमन ईरानी ने ट्वीट किया, "वो प्रकृति का बल थीं। बहुत कम उम्र में उनका निधन हुआ। इस अनहोनी खबर को सुनकर दुख हुआ। एक राष्ट्र की हानि।"


रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "आप सदैव चमकती रहेंगी... सुषमा जी.. हम आपको हमेशा याद करेंगे.. महिला शक्ति.. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"


सनी देओल

सनी देओल ने ट्वीट में लिखा - "सुषमा जी के निधन पर मेरी ओर से सांत्वना। हमारी देश की सबसे अच्छी लीडर्स में से एक। वो बेहद खास थी और हमेशा याद की जाएंगीं। उनके परिवार और करीबियों के लिए प्रार्थना।"


Find Out More:

Related Articles: