ध्यान दें, CBSE 10वीं 12वीं परीक्षा डेटशीट से जुड़ी ताजा अपडेट

Kumari Mausami
सीबीएसई स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी के आसपास होने की संभावना है। अधिकृत तिथि ( CBSE Board Datesheet )  बाद में घोषित की जाएगी। 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रैक्टिकल होगा। इस बार प्रैक्टिकल दूसरे स्कूलों में होगा। कक्षा 10 में 10 नबंर के सवाल अप्लीकेशन पर आधारित होंगे। आगामी वर्षों में होने वाली सीबीएसई की परीक्षाओं में और बदलाव आएगा। यह जानकारी दिल्ली में सीबीएसई के प्रधानाचार्यों के दो दिवसीय वर्कशॉप के पहले दिन दी गई। कार्यशाला में चेयरपर्सन अनीता कैरवाल समेत सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसमें देशभर के 1200 विद्यालयों के प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं।



वर्कशाप में भाग लेने गई सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर और सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य गुरमीत कौर ने बताया कि पेपर पैटर्न की दृष्टि से दस नंबर का अप्लीकेशन आधारित सवाल पहली बार पूछा जाएगा। हालांकि यह सिलबेस से ही होगा। अब तक छात्र ने क्या सीखा है, उसको परखने के लिए ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे। 



परीक्षार्थी यह नहीं कह सकते हैं कि यह आउट आफ सिलेबस है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई और परिवर्तन करने वाली है। इसकी जानकारी धीरे-धीरे स्कूलों को दी जाएगी। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की रीडिंग स्किल सुधारने और गणित के सवाल हल करने की क्षमता को सुधारने के लक्ष्य पर अधिक जोर दिया गया है। 



विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारतीय बच्चों में यह क्षमता काफी कम है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का सीबीएसई का लक्ष्य है।



बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्न कई तरह से पूछे जाएंगे। हर चैप्टर के बाद जो प्रश्न दिया रहता है, उन प्रश्नों के अलावा चैप्टर के अंदर से भी प्रश्न पूछे जाएंगे। चैप्टर के अंदर बॉक्स में रहता है, उससे भी प्रश्न पूछे जायेंगे। ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से कई विषयों की परीक्षा के बाद आउट ऑफ सिलेबस की अफवाहें होती हैं। जबकि बाद में बोर्ड को इसके लिए प्रमाण देकर सिलेबस के अंदर प्रश्न पूछे जाने की बात बतानी पड़ती है। इससे छात्र और अभिभावक गुमराह होते हैं। इन तमाम चीजों से बचने के लिए बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने के पहले सभी स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किया है। साथ में इस निर्देश को सभी परीक्षार्थियों को बताने को कहा है। बोर्ड की मानें तो सारे प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही रहेगा। दूसरे पब्लिकेशन से कोई प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।



बोर्ड परीक्षा में कोई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस नहीं होता है। काफी सावधानी से प्रश्न पत्र तैयार कराए जाते हैं। चैप्टर के अंदर या बाहर कहीं से भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं।     - संयम भारद्वाज, परीक्षा     नियंत्रक, सीबीएसई 

Find Out More:

Related Articles: