मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को 15 साल बाद भारत में लाया गया
बता दें कि रवि पुजारी को पिछले महीने अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद पुजारी अचानक गायब हो गया। कहा जा रहा है कि पुजारी को कर्नाटक पुलिस और सेनेगल के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में वहां के एक गांव से गिरफ्तार किया।
ऐसे धरा गया पुजारी बता दें कि पिछले दिनों सेनेगल की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ पुजारी की अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद पुजारी के पास कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा था।
15 साल से था फरार
रवि पुजारी लगभग 15 साल से भारत से फरार था। पुलिस फिरौती, हत्या, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। उस पर कई बॉलीवुड सितारों से फिरौती मांगने के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने रवि पुजारी के एक करीबी आकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया था।