प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक का फर्स्ट लुक आउट

Singh Anchala
नयी दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मियामी में वेकेशंस एंजॉय कर रही हैं। वहां से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं थीं। प्रियंका काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। वे आखिरी बार 2016 में जय गंगाजल में नजर आईं थीं। अब वे एक बार फिर हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक काफी वक्त से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है।


द स्काई इज पिंक की ये फोटो ट्विटर पर शेयर की गई। इसमें फिल्म के लीड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ नजर आ रहे हैं। ये फोटो पीछे की तरफ से ली गई है, इसलिए इसमें किसी के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। हालांकि फोटो देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। इसमें पूरी फैमिली एक Beach पर खड़ी है और सामने की तरफ खुला आसमान और समुंदर नजर आ रहा है। फिल्म का फर्स्ट  लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।




आपको बता दें कि द स्काई इज पिंक का आने वाले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर रखा जाएगा। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें pulmonary fibrosis नाम की बीमारी थी। फिल्म में जायरा, आयशा चौधरी के किरदार में नजर आएंगी और प्रियंका-फरहान उनके पैरेंट्स बनेंगे।


प्रियंका ने पहले इस फिल्म के बारे में मिड-डे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि हालांकि यह फिल्म मां-बाप के अपने बच्चे को एक लाइलाज बीमारी में खोने के बारे में है, लेकिन इसमें मौत को कुछ अनोखे अंदाज में दिखाया जाएगा। इसमें लोगों की मौत पर शोक मनाने की बजाय, उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करना बताया गया है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की रैप-अप पार्टी रखी गई थी, जिसमें प्रियंका भी नजर आईं थीं। हालांकि फरहान इस दौरान पार्टी में नहीं दिखे थे। 


जायरा की होगी आखिरी फिल्म
जायरा की अगर बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की दंगल से की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बहुत सराहा गया। इसके बाद वे सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आईं। हालांकि द स्काई इज पिंक के बाद जायरा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है और ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है।


द स्काई इज पिंक को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है, वहीं प्रियंका चोपड़ा, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।




Find Out More:

Related Articles: