फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला एथलीट्स की लिस्ट में पीवी सिंधु इकलौती भारतीय
फोर्ब्स द्वारा जारी सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला ऐथलीट्स 2019 की इस सूची के मुताबिक सिंधू की कमाई 55 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 38 करोड़ 86 लाख 87 हजार रुपये) है। फोर्ब्स ने कहा, 'सिंधू भारतीय बाजार में कमाई करने वाली अग्रणी महिला ऐथलीट हैं। साल 2018 के एंडिंग सीजन BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।'
सूची में शामिल अन्य गैर-टेनिस खिलाड़ी थाईलैंड की गोल्फ खिलाड़ी अरिया जुतानुगार्न हैं, जिन्हें 15वां स्थान मिला है। सेरेना 2.92 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। 2019 अमेरिकी ओपन चैम्पियन नाओमी ओसाका 2.43 करोड़ डॉलर कमाई के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जर्मन टेनिस स्टार एंजेलिक केरबर 1.18 करोड़ डॉलर कमाई के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।