ओडिशा में 'नारी शक्ति' के संदेश के साथ बनाई गई सुंदर मूर्तिकला

Kumari Mausami

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, रविवार को प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पट्टनायक के संस्थान की छात्राओं ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 'नारी शक्ति' के संदेश के साथ एक सुंदर रेत की मूर्ति बनाई, जिसकी तस्वीर पटनायक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।


पटनायक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमारे सैंडआर्ट इंस्टीट्यूट के सैंड आर्टिस्ट ने ओडिशा के पुरी बीच पर "#WomenPower" संदेश के साथ एक सुंदर रेत की मूर्ति बनाई।"

महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई के लिए एक संकेत भी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं आज के लिए विदा लेता हूं। आज दिनभर सात महिलाएं अपनी जीवन यात्राएं साझा करेंगी और संभवत: मेरे सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बातचीत करेंगी।'

Find Out More:

Related Articles: