Delhi Election 2020: 15 साल तक कांग्रेस के कब्जे वाली कालकाजी सीट पर इस बार किसकी होगी जीत

Kumar Gourav

कालकाजी विधानसभा सीट दिल्ली की बहुचर्चित सीटों में से एक है। इस बार आम आदमी पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक अवतार सिंह कालका का टिकट काटकर आतिशी पर दांव लगाया है। वहीं भाजपा ने धर्मवीर सिंह और कांग्रेस ने शिवानी चोपड़ा को खड़ा किया है।


1993 को हुए पहले विधानसभा चुनाव में कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा सेठी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। 1998 से 2008 तक कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा कालकाजी से विधायक रहे। 2008 के चुनाव में भी कालकाजी से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2013 में भाजपा ने एक बार फिर इसे कांग्रेस से छीन लिया। 


इनके बीच होगी टक्कर
पार्टी उम्मीदवार 2020 उम्मीदवार 2015
भाजपा धर्मवीर सिंह हरमीत सिंह कालका
कांग्रेस शिवानी चोपड़ा सुभाष चोपड़ा
आप आतिशी अवतार सिंह कालका


2015 में आम आदमी पार्टी को इस सीट पर भारी मतों के साथ जीत मिली। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवतार सिंह कालका ने भाजपा उम्मीदवार हरमीत सिंह को रिकॉर्ड मतों से हराया था। इस बार यहां से अवतार सिंह का टिकट काट दिया गया है। 
 
महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, भारत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, सुखदेव विहार और गोविंदपुरी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख इलाके हैं। यह इलाका पंजाबी और सिख समुदाय बहुल्य है। यहां 8 प्रतिशत सिख, 25 प्रतिशत पंजाबी, 22 प्रतिशत ओबीसी, 10 प्रतिशत ब्राह्मण, 9 प्रतिशत वैश्य, 4 प्रतिशत गुर्जर, 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 6 प्रतिशत मुसलिम और दो प्रतिशत अन्य मतदाता हैं।

 

कालकाजी विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 1,64,308 है, जिसमें 92,072 पुरुष और 72,236 महिला वोटर हैं।


2015 के नतीजे-
पार्टी                 उम्मीदवार                         वोट
भाजपा             हरमीत सिंह कालका           35,335 
कांग्रेस                 सुभाष चोपड़ा                 13,552
आप                अवतार सिंह कालका           55,104

Find Out More:

Related Articles: