आरे में काटे गए 800 पेड़, धारा 144 लागू, 100 प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में...
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि हालात के मद्देनज़र मुंबई के आरे जंगलों में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, पेड़ों की कटाई के खिलाफ आरे जंगलों में कल रात विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दूसरी लोगों ने कहा है कि जिन 2600 से ज्यादा पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 800 पेड़ अब तक काटे जा चुके हैं।
हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी उस जगह भी पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो भी आग की तरह फ़ैल रहा है, किन्तु मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई आरंभ हो चुकी है।