शीला दीक्षित के निधन पर राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड जगत ने भी जताया दुख, मनोज तिवारी समेत अक्षय-भूमि ने भी किए ट्वीट
गौतम गंभीर
शीला दीक्षित जी के अकास्मित निधन की खबर सुन मुझे गहरा दुःख पहुंचा हैं, वे लोगो की एक बेबाक चैंपियन रही हैं। उन्होंने दिल्ली को बेहतर बनाने में अपना पूरा जीवन दे दिया। राजधानी के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान हैं, मेरी सहानुभूति और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।
मनोज तिवारी
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने लिखा- शीला दीक्षित जी अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे लिए माँ समान थीं।
राहुल गांधी
शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुन मैं बहुत दुखी हूँ, वे कांग्रेस पार्टी की सबसे चहेती बेटी थी। उनके साथ मेरा क्लोज और पर्सनल बांड था। उनके परिवार और दिल्ली के लोगो के साथ मेरी सहानुभूति हैं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के 3 बार सीएम बन दिल्लीवासियों की सेवा की, ये बड़े दुःख का समय हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।
नरेंद्र मोदी
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर पूर्व सीएम के निधन पर शोक जताते हुए लिखती हैं, 'सचमुच एक महान नेता... उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। आपको बहुत प्यार मिला मैम। हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले'।