बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सिक्का विदेश में भी चलता है। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड से अधिक हॉलीवुड में सक्रिय रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला है। ऐसे में अब प्रियंका ने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर कुल 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। ऐसे में ये कह सकते हैं कि प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं जिनके सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। हालांकि बात कुल भारतीय सितारों की करें तो प्रियंका अब भी दूसरे पायदान पर हैं।
बता दें कि विराट कोहली सबसे अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाले भारतीय बने हैं। इस हफ्ते के शुरुआत में क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए थे। वर्तमान में ऐप पर उनके 50.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के बाद इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम आता है। फिलहाल में दीपिका पादुकोण के 44.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गौरतलब है कि सिर्फ विराट और प्रियंका ही ऐसे भारतीय सेलेब्रिटी थे जिन्होंने साल 2019 में इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।
बात प्रियंका के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री की आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक थी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके साथ ही प्रियंका जल्दी ही व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।