नशे में धुत्त बॉलीवुड स्टार्स

Divakar Priyanka
बॉलीवुड एक्टर्स को आपने फिल्मों में तो काफी बार नशे में देखा होगा, लेकिन क्या आपने सोचा है कि असल जिंदगी में ये स्टार्स ड्रिंक करने के बाद कैसे दिखते होंगे। हमेशा तरो ताज़ा दिखने वाले इन स्टार पर जब शराब का नशा चढ़ता है तो इनकी शक्ल भी बेहद स्ट्रेंज हो जाती है। बॉलीवुड में खुशी हो या गम सब कुछ सेलिब्रेट करने का फैशन है। फिर चाहे किसी का बर्थडे बैश हो या फिल्मों की सक्‍सेस पार्टी, पीने पिलाने का कोई अवसर ये स्टार्स नहीं छोड़ते हैं। 
ड्रिंक करने के बाद असल जिंदगी में आखिर किस हालत में हो जाते है हमारे बॉलीवुड स्टार्स जानिये। सलमान खान पार्टीज के लिए मशहूर हैं। शूटिंग के बाद या उनके घर पर अक्सर पार्टीज होती रहती हैं जिसमें कई स्टार्स शिरकत करते हैं। डर्टी पिक्चर' की सक्सेस पार्टी में विद्या-एकता का अंदाज देखने को मिला था। इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रहीं करीना कपूर भी पार्टीज की शौक़ीन हैं। एक समय रिलेशनशिप में रहे एक्स लव बर्ड्स रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को भी अक्सर पार्टीज में ड्रिंक करते हुए स्पॉट क्या जा चुका है। 
हाल ही में रणबीर ने भी ये कन्फेस किया है कि उन्हें शराब की लत है। रणवीर सिंह वाइल्ड पार्टीज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पार्टीज में केवल ड्रिंक ही नहीं डांस भी भरपूर होता है। मनीषा कोइराला को भी एक समय शराब की लत लग गई थी और उन्हें अक्सर पार्टीज के बाद लड़खड़ाते हुए घर जाते देखना आम बात थी।
हालांकि मनीषा ने काफी हद तक इस आदत पर काबू पा लिया है। शाहरुख़ की वाइफ गौरी भी अपने घर पर दोस्तों के लिए कई बार पार्टी देती हैं। नशे की हालत में कई बार संजय दत्त को आपा खोते देखा गया है। वह पीने के बाद कई बार पत्रकारों से गाली गलौज भी करते देखे गये हैं।


Find Out More:

Related Articles: