दुल्हन की मेहंदी में 5 तरह से लिखवाया जा सकता है होने वाली पति का नाम

Singh Anchala
शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस वर्ष जो लड़कियां शादी के बंधन में बंधने वाली हैं वह अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। खासतौर पर शादी के दिन उन्हें क्या पहनना है और कैसे सजना है इन सब चीजों के बारे में उन्होंने पहले ही सोच लिया होगा। मगर, शादी के आउटफिट और ज्वैलरी के साथ-साथ शादी की मेहंदी का भी लड़कियों को बहुत क्रेज होता है। जाहिर सी बात है कि यह मेहंदी होती ही खास है क्योंकि यह मेहंदी पिया के नाम की होती है। इस मेहंदी की डिजाइन से लेकर इसमें पति का नाम लिखवाने तक के लिए लड़कियों के मन में बहुत सारी उत्सुक्ता होती है। वैसे तो एक हिंदू रस्म के मुताबिक दूल्हे को दुल्हन के हाथों में मेहंदी की महीन डिजाइन के बीच अपना नाम तलाशना होता है। मगर, अब ट्रेंड बदल चुका है और होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे को सताने की जगह डिजाइनर अंदाज में उसका नाम अपने हाथों में रचाती है। तो अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप भी इन डिजाइंस को गौर से देख लें और अपने पति का नाम इसी तरह डिजाइनर अंदाज में लिखवाएं। 

Bridal Mehndi Design-1 

आप अपने हाथों में पति के नाम का पहला अक्षर भी लिखवा सकती हैं। इसके साथ ही आप एक हाथ पर पति के नाम का पहला अक्षर और दूसरे हाथ पर अपने नाम का पहला अक्षर लिखवा सकती हैं। इसे आप अपने मेहंदी वाले से दोनों हथेलियों के साइड में दिल के आकार की डिजाइन के बीच लिखवाएं तो यह और भी अच्छा नजर आएगा। आप जब दोनों हाथों को एक साथ जोड़ेंगी तो यह बहुत ही सुदंर दिल के आकार में नजर आएगा। 


Bridal Mehndi Design-2

इस मेहंदी डिजाइन में केवल मेहंदी की रेग्यूलर डिजाइन ही नहीं है बल्कि कुछ धार्मिक मंत्रों और सिम्बल्स को भी जोड़ा गया है। यहां तक की इसमें कुछ प्रमुख तारीखों के बारे में भी बताया गया है। आप इन्हीं सबके मध्य में अपने पति का नाम भी लिख वा सकती हैं। साथ ही आप अपनी लव स्टोरी का भी मेहंदी में जिक्र कर सकती हैं। आपको बता दें कि आप यदि इस तरह से मेहंदी लगवाएंगी तो यह न केवल एक यूनीक डिजाइन बनेगी बल्कि आपके और अपके पति के लिए यह मेहंदी यादगार बन जाएगी। आप इसमें अपनी और अपने होने वाले पति की सिम्बॉलिक पिक्चर भी बनवा सकती हैं। 

Bridal Mehndi Design-3

जरूरी नहीं है कि आप हथेलियों में ही अपने पति का नाम रचाएं आप अपनी कलाई में भी डिजाइनर अंदाज में अपने पति के नाम का पहला अक्षर लिखवा सकती हैं। आप चाहें तो एक हाथ पर अपने पति तो दूसरे में अपने नाम का अक्षर लिखवा सकती हैं। आपको अपने मेहंदी वाले को किसी यूनीक फॉन्ट का इस्तेमाल करने के लिए कहना होगा। ताकि यह साधारण न नजर आए।

Bridal Mehndi Design-4

मेहंदी की डिजाइन का मतलब यह नहीं होता कि आप अपना पूरा हाथ डिजाइन से भरवा लें। आप कुछ यूनीक भी कर सकते हैं। और कम डिजाइन में ही आप अपने मेहंदी को खूबसूरत अंदाज दे सकती हैं।

आप अपनी और अपने दूल्हे की फिगर बनवा कर अपना और उनका नाम लिखवा कर मेहंदी की डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। यह डिजाइन आपकी शादी की मेहंदी को बहुत ही खूबसूरत बना देगा। 

Bridal Mehndi Design-5

यह 5वीं मेहंदी की डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है। आप इसे किसी भी मेहंदी वाले बनवा सकती हैं। आप अपने हाथों में अपने पति और अपना नाम किसी स्लोगन की तरह लिखवा सकती हैं। जैसे, आकाश की श्लोका, आकाश की दुल्हन, बनू मैं तेरी दुल्हन आदि आप लिखवा सकती हैं। 



Find Out More:

Related Articles: