'कमरे में बंद कर लूप पर चला देंगे मसकली 2.0': बेवजह बाहर निकलने वालों को पुलिस ने दी वार्निंग

Kumari Mausami

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की हालिया रिलीज़ सांग मसकली 2.0 इन दिनों ट्रेंडिंग में है। यह गाना ‘दिल्ली 6’ के गाने 'मसकली' का नया वर्जन है, जिसे लोगो द्वारा बिल्कुल पसंद नहीं किया जा रहा है। वहीं जयपुर पुलिस ने एक ट्वीट किया है चेतावनी के तौर पर। जी हां, अगर लॉकडाउन में आप उन्हें इधर-उधर फिरते मिल गए, तो ऐसी सजा देंगे कि कई दिनों तक ‘मसक्कली 2.0’ ही सुनाई देगा। 

 

 

 

 

दरअसल, लॉकडाउन में बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों के लिए जयपुर पुलिस ने हालिया रिलीज़ हुई मसकली 2.0 गाने को लेकर एक मीम शेयर करते हुए वार्निंग देते हुए लिखा, "अगर आप (लोग) फालतू में निकले तो हम आपको कमरे में बंद कर लूप पर मसकली 2.0 चला देंगे।"  पुलिस ने ट्वीट किया, "मत उड़ियो...तू डरियो, ना कर मनमानी, मनमानी, घर में ही रहियो, ना कर नादानी, ऐ मसकली, मसकली।"

 

 

 

 


तुलसी कुमार व सचेत टंडन की आवाज और तनिष्क बागची के संगीत वाला ‘मसक्कली 2.0’ लोगों को ज्यादा रास नहीं आया। 8 मार्च को एआर रहमान ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओरिजनल मसक्कली का लुत्फ उठाइए।’ उन्होंने यह भी बताया कि इस गाने के निर्माण में कितनी मेहनत लगी थी। इस ट्वीट से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह इस वर्जन से वह खुश नहीं हैं। बता दें, फिल्म ‘दिल्ली 6’ के ‘मसक्कली’ को मोहित चौहान ने गाया है। जबकि संगीत ए. आर रहमान साहब का है। और हां, नगमा निगार प्रसून जोशी हैं।

Find Out More:

Related Articles: