लंबी जिंदगी का लोगों को दे रहा था टिप्स तभी आया हार्ट अटैक और हुई मौत
वीडियो चीन की एक हैल्थ प्रोडक्ट कंपनी का बताया जा रहा है। यहां कंपनी के चेयरमैन (65) अपने कर्मचारियों को एक कार्यक्रम के दौरान लंबी जिंदगी के उपाय बता रहे हैं। कर्मचारी ध्यान से सुन रहे थे और अच्छी खासी भीड़ भी मौजूद थी।एकाएक स्टेज पर ही चलते चलते चेयरमैन लड़खड़ाए और पोडियम से टकराकर गिर पड़े। आस पास के लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पडते हैं । लेकिन गिरते ही उनक मौत हो जाती है क्योंकि उन्हें मैसिव हार्ट अटैक पड़ा था।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बार बार देखा जा रहा है। लोग हैरानी जता रहे हैं कि कैसे मौत आती है, लंबी जिंदगी के टिप्स बताते बताते एक शख्स मर जाता है।
इस वीडियो में यूजर ने लिखा है - भगवान सब देख रहा है...ये ईश्वर का प्रतिशोध है...
वहीं एक यूजर लिख रहा है कि जिंदगी का मजाक न बनाया जाए...
एक यूजर ने लिखा है - मौत को मात देना किसी भी सूरत में संभव नहीं है