प्याज की कीमतों को लेकर सरकार गंभीर, उठाने जा रही है ये कदम

Singh Anchala

नयी दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों में जल्‍दी ही नियंत्रण पा लिया जाएगा। तोमर और पासवान ने अलग अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कई बार प्याज के मूल्य को लेकर ऐसी स्थिति बनी लेकिन जल्दी ही इस पर नियंत्रण भी पा लिया गया।


नेफेड की ओर से जल्दी ही और प्याज जारी किया जायेगा। सरकार का काम मूल्य में संतुलन बनाना है और यह काम किया जा रहा है।


पासवान ने कहा कि हरेक साल सितम्बर से लेकर नवम्बर तक आलू , प्याज और टमाटर के मूल्य को लेकर खतरनाक स्थिति बनती है। इस बार आलू और टमाटर का मूल्य नियंत्रण में है लेकिन बाढ़ और बरसात के कारण प्याज का मूल्य बढ़ा है।


उल्लेखनीय है कि खुले बाजार में प्याज का खुदरा मूल्य 70 से 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। पासवान ने कहा कि राज्यों को सस्ते मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।


सरकार के पास बफर स्टाक में 35000 टन प्याज उपलब्ध है। त्रिपुरा और दिल्ली सरकार को प्याज उपलब्ध कराया गया है और दूसरे राज्य भी प्याज ले सकते हैं।


Find Out More:

Related Articles: