पीएम के चाय स्टॉल को बनाया जाएगा टूरिस्ट स्पॉट, गुजरात सरकार ने किया फैसले
जानकारी के अनुसार केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के गृह नगर थे और वहां उन्होंने कईं जगहों की पहचान की है जिन्हें टूरिस्ट स्पॉट की तरह विकसित किया जा सकता है।
खबर है कि केंद्रीय मंत्री ने इस दुकान का संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं ताकि इसका मौजूदा स्वरूप बरकरार रखा जा सके। यह एक टीन की बनी दुकान है जो अब भी खाली है और इसमें जंग लगने लगी है। खबर है कि इसे संरक्षित किया जाएगा।
हालांकि, इसे लेकर अब तक राज्य सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।