आइंस्टीन से तेज दिमाग वाली अनुष्का ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा

Singh Anchala

नयी दिल्ली। लंदन में रहने वाली 11 वर्षीय अनुष्का दीक्षित ने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर कर ई—मेल के जरिए मिलने का वक्त मांगा है। अनुष्का हाल ही में मेनसा आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल कर आइंस्टीन से भी तेज दिमाग के लिए सुर्खियों में आई थी। अनुष्का का ननिहाल फरीदाबाद में है। फिलहाल वह अपनी मां के साथ पिछले कई साल से लंदन में रह रही है।


अनुष्का ने ई-मेल में बिहार की प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के लिए पीएम की नीति को सराहा है। अनुष्का ने लिखा है कि वह भारत में नहीं रहती, लेकिन भारतीय मूल की बेटी है। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री से उसका लगाव है।


अनुष्का ने लिखा कि वह प्रधानमंत्री की राजनीति में निष्ठा की कायल है। साथ ही प्रबंधन कला के लिए प्रधानमंत्री की कायल है। मेनसा आईक्यू टेस्ट में संभावित अधिकतम स्कोर हासिल करने वाली अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय भी प्रधानमंत्री मोदी को ही दिया है। 


अनुष्का की उपलब्धि के बाद से गर्मी की छुट्टियों के बाद ननिहाल में उसका इंतजार है। आरती बताती हैं कि वर्ष 2017 में जब वह ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही थी तो नन्ही बेटी नाम कमाने की तैयारी कर रही थी। 




Find Out More:

Related Articles: