केजरीवाल की पहली पंजाबी रैली, पंजाब सरकार ने रोक के लिए किया आदेश जारी
अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम आज पंजाब के मोगा ज़िले के बागा पुराना में किसान रैली करेंगे वहां वे आम आदमी पार्टी का किसानों के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे| खबरों के अनुसार इस घोषणापत्र में केजरीवाल कई वादे करेंगे उसमे एक वादा ये भी है कि अगर पंजाब में कोई एग्रो इंडस्ट्री लगाई जाएगी और उसमें 80 फीसदी पंजाब के लोगों को ही नौकरी दे तो सरकार उसे ब्याज मुक्त कर्ज़ मुहैया कराएगी और 10 साल तक टैक्स में छूट दी जाएगी|
उन्होंने पहले भी यह कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो छोटे किसानों का सारा कर्ज़ माफ़ कर देगी और बाकी किसानों का ब्याज माफ़ हो जाएगा| पंजाब के किसान को आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर कुल मिलाकर दिसम्बर 2018 तक कर्जमुक्त बनाने का वादा किया है| रैली से पहले वैसे पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी स्कूल बस और वैन चालकों को सड़क पर गाड़ी ना चलाने और ज़िला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया है और आदेश का पालन ना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है|
रैली में बड़ी संख्या बस के ज़रिये होती है| केजरीवाल की इस रैली में ऐसे में सों की कमी के चलते कहीं कहीं लोग कम ना रह जाएं इस चिंता ने आम आदमी पार्टी को परेशान कर दिया है परंतु आम आदमी पार्टी नेता हिम्मत सिंह शेरगिल के मुताबिक "अकाली-बीजेपी सरकार घटिया हथकंडे अपना रहे हैं हमारी रैली को फेल करने के लिए लेकिन हम बता दें कि जब जब पंजाबियों को दबाने की कोशिश हुई है वो और मज़बूत होकर निकले हैं. हमारी ये रैली कामयाब होगी और यहां 2017 की क्रांति का बिगुल बजेगा|"
केजरीवाल हाल के हुए विवाद, पार्टी में फूट की खबर, पार्टी नेताओं पर आरोप, पंजाबी बनाम बाहरी जैसे मुद्दे उठने के बाद पंजाब में पहली रैली कर रहे है| इसलिये इसमें जुटे समर्थन से पार्टी की पंजाब में स्थिति का एक संकेत मिल सकता है|