भारत की भावना ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुँच दिवाली पर दीप जलाकर फहराया तिरंगा

frame भारत की भावना ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुँच दिवाली पर दीप जलाकर फहराया तिरंगा

Gourav Kumar
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली 27 वर्षीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली के दिन फतह हासिल कर तिरंगा फहराया। समुद्र तल से 5,895 मीटर यानी 19 हजार 341 फीट ऊंचे उहुरू शिखर पर भावना डेहरिया ने 27 अक्टूबर को दीपक रखकर इकोफ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। साथ ही हर व्यक्ति से कम से कम पॉलीथिन का उपयोग करने का आह्वान किया। भोपाल से फिजिकल एजूकेशन की पढ़ाई करने वाली भावना के साथ तंजानिया के गाइड थे। भावना ने यह पर्वतारोहण 23 अक्टूबर को तंजानिया से शुरू किया। 27 अक्टूबर को रात 12 बजे आखिरी कैंप किबो हट से अंतिम चढ़ाई शुरू कर सात घंटे 43 मिनट में किलिमंजारो की सबसे ऊंची चोटी उहुरू शिखर पर सुबह 7:43 बजे पहुंची।


Image result for bhavana dehariya on mount kilimanjaro celebrate diwali


भावना ने इसी साल माउंट एवरेस्ट पर भी फतह हासिल की थी
बतौर भारतीय महिला इतने कम समय में यह चढ़ाई एक रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि भावना ने इसी साल 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर भी फतह हासिल की थी।

Find Out More:

Related Articles:

Unable to Load More