Dada Saheb Phalke Awards 2020 : ऋतिक रोशन ने Best Actor में मारी बाजी, जानिए पूरी लिस्ट
नयी दिल्ली। मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020 का एलान हो चुका है। जल्द ही एक भव्य समारोह में ये पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवॉर्ड में इस साल ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म'सुपर 30' में शानदार अभिनय के चलते इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है। आइए जानते हैं और किसे मिला यह सम्मान...
मिली जानकारी के अनुसार वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार बेस्ट फिल्म के लिए 'सुपर 30' को ये पुरस्कार मिला है। वहीं ऋतिक रोशन को भी यह पुरस्कार फिल्म 'सुपर 30' के लिए दिया गया हैं। बेस्ट एक्ट्रेसइन टेलीविजन में दिव्यांका त्रिपाठी ने इस सम्मान को पाया है।
इस फिल्म 'सुपर 30 ' में एक्टर ऋतिक रोशन बिहार बेस्ड मैथेमटिशियन आनंद कुमार के किरदार में नजर आए थे। फिल्म मैथेमटिशियन आनंद कुमार की बायोपिक के तौर बनाई गई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आयी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां देखें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 फुल लिस्ट