TRP Report Week 4 : बेहद-2 ने बिग बॉस-13 को पछाड़ा, Naagin-4 के रास्ते में आई Choti Sarrdaarni
टीवी सीरियल और रियलिटी शोज की साल 2020 के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ चुकी है। चौथे हफ्ते की ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस-13 को इस बार झटका लगा है। सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 13 लंबे टाइम से टॉप पर जगह बनाए हुए था। लेकिन अब जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग के सीरियल ने बिग बॉस-13 को मात दे दी है। वीक-4 की ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में बेहद-2 टॉप पर है। हालांकि बिग बॉस-13 की फैन फॉलोविंग में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।
बिग बॉस-13 ने लिस्ट में दूसरे पायदान पर अपनी जगह सुनिश्चित की है। साथ ही इस हफ्ते छोटी सरदारिनी का भी खूब बोलबाला रहा है। निम्रत कौर अहलूवालिया और अविनेश रेखी के सीरियल में चल रहे इमोशनल ड्रामे ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। लिस्ट में छोटी सरदारिनी ने तीसरा स्थान पाया है।
ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर ये रिश्ते हैं प्यार के और पांचवें पायदान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है रहा। इसी के साथ निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया का टीवी सीरियल नागिन-4 टॉप-5 में आते-आते रह गया हैं। हालांकि इस बार नागिन-4 ने छठवीं पॉजीशन अपने नाम की है।
प्रेरणा-अनुराग और मिस्टर बजाज का सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 भी इसी फेहरिस्त का हिस्सा है। सीरियल ने ऑनलाइनट टीआरपी रिपोर्ट में सातवां स्थान पाया है। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी कहां पीछे रहने वाला है। दर्शकों के सबसे एंटरटेनिंग सीरियल में से एक तारक मेहता ने इसबार आठवां नंबर पाया है।