निगेटिव शेड में नजर आए साउथ मेगास्टार Mammootty, पब्लिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Kumar Gourav

साउथ स्टार Mammootty की फिल्म Shylock आज यानी 23 जनवरी 2020 (गुरुवार) को रिलीज हो गई है। मेगास्टार इस फिल्म के अंदर बड़े ही अलग किरदार के साथ नजर आ रहे हैं। अजय वासुदेव (Ajai Vasudev) के डायरेक्शन में बनी Shylock में Mammootty एक मनीलीडर के तौर पर दिखाए गए हैं। यह Mammootty के साथ डायरेक्टर अजय का तीसरा कोलेबोरेशन है। साल 2014 में भी दोनों से साथ काम किया था। फिल्म का नाम था ‘राजाधी राजा’। फिर साल 2017 में इन दोनों ने साथ ‘मास्टरपीस’ में भी काम किया।

 

मेगास्टार Mammootty के मुताबिक वह Shylock में एक निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने लॉन्च के दौरान बताया था सीनियर तमिल एक्टर राजकिरण फिल्म में नायक की भूमिका निऱा रहे हैं। Mammootty फिल्म में प्रतिपक्षी बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mammootty फिल्म के अंदर दो रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म में वह देवन (Boss) बने भी नजर आ सकते हैं। अब फिल्म में क्या है ये तो Shylock देखकर ही पता चलेगा। Rajkiran पहली बार मेगास्टार Mammootty के साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को कैसी लगती है इनकी कैमेस्ट्री आइए जानते हैं
   
राजकिरन का मलयालम फिल्मों में डेब्यू
तमिल एक्टर राजकिरन इस फिल्म से मलयालम फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में राजकिरन का काम भी काफी पसंद किया जा रहा है।


   
फर्स्ट डे Mammootty की फिल्म के शोज बुक
Mammootty का स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक्टर के एक्शन सीन्स हिट बताए जा रहे हैं। Mammootty  थिएटर्स में Mammootty की एंट्री पर खूब हल्ला मचा रहे हैं और सीटियां मार कर उनका स्वागत कर रहे हैं। Mammootty  के फैंस देश भर में भारी संख्या में हैं। ऐसे में फर्स्ट डे शोज बुक किए जा रहे हैं। 
   
जानें मिस क्यों न करें 'शायलॉक'
अगर आप Mammootty और Ajai Vasudev के फैंस हैं तो इस फिल्म को देखना बिलकुल भी मिस मत कीजिएगा ट्विटर पर ऐसा लोग कह रहे हैं। क्योंकि तीसरी बार ये दोनों साथ में काम कर रहे हैं। और इनकी पिछली दो फिल्में भी हिट हुई थीं। ऐसे में दर्शकों को Mammootty की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 

Find Out More:

Related Articles: