'कमांडो 3', 'होटल मुंबई' और 'ये साली आशिकी' है आज सिनेमाघरों की रौनक

Singh Anchala
मुंबई। जिन्हे इन्तिज़ार है आज की फिल्मों की रिलीज़ का तो उनके लिए खुशखबरी ये है कि आज उनके पास तीन विकल्प है और दो टाइप हैं। बल्कि इन्हे आप तीन भी कह सकते हैं। आप यहां अपने मुताबिक चुनाव कीजिए और अपने दिन को अपनी पसंद के नाम कीजिए। ये विकल्प इस तरह हैं -

'ये साली आशिकी' नाम है उस फिल्म का जिसमे अमरीश पुरी के पोते डेब्यू कर रहे हैं। इनका नाम है वर्धन पूरी। वर्धन सिनेमा के लिए भले ही नया नाम हो मगर थियेटर की दुनिया के ये एक मंझे कलाकार हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उनके साथ शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन चिराग रूपरेल ने किया है। फिल्म के ट्रेलर से इसकी कहानी ज्यादा समझ नहीं आती लेकिन इसमें आपको कई सरप्राइज एलिमेंट नजर आते हैं।

आज की एक और फ़िल्मी पेशकश है 'होटल मुंबई'। साल 2008 में मुंबई के ताज होटल में 26/11 को आतंकी हमला अभी सबके ज़ेहन में ताज़ा है। इस हमले ने सबको हिलाकर रख दिया था। इस दौरान 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे। इस हादसे को फिल्म के रूप में ढाला है निर्देशक एन्थोनी मारस ने। एन्थोनी ने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, देव पटेल, विपिन शर्मा और सुहेल नय्यर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

और आज रिलीज़ होने वाली तीसरी फिल्म है 'कमांडो'। 'कमांडो 3'में एक्टर विद्यूत जामवाल एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म विद्यूत का साथ दे रही हैं अदाकारा अदा शर्मा और गुलशन देवैया। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म की कहानी भी आतंकवाद को सेंटर में रखकर बनाई गई है।

Find Out More:

Related Articles: