मूवर्स और पैकर्स द्वारा इतने रुपये की ठगी के शिकार हुए मानुषी छिल्लर के पिता

Kumari Mausami

पूर्व मिस वर्ल्ड और पृथ्वीराज से फिल्मों में डेब्यू कर रहीं मानुषी छिल्लर के पिता के साथ मुंबई के एक मूवर्स और पैकर्स ने 58 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। मानुषी के पिता ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि कंपनी के प्रतिनिधि ने उनसे नगद राशि ली थी और उस दिन के बाद से वे लोग पहुंच से बाहर हैं। 

मानुषी के पिता डॉ. मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार उन्हें यह कंपनी ऑनलाइन मिली थी। जिससे उन्होंने डील की। कंपनी के द्वारा रिस्पॉन्स न देने के बाद डॉ. मित्रा ने बान्द्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर लिखवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


इसलिए पड़ी जरूरत : 52 वर्षीय डॉ. मित्रा बसु नेवल डॉकयार्ड में काम करते हैं। इसलिए वे जुलाई में अपने घर को बांद्रा से अंधेरी में शिफ्ट करने वाले थे। उन्होंने विखरोली के मूवर्स पैकर्स को ऑनलाइन इस काम के लिए अपॉइंट किया था। इसके बाद कंपनी का प्रतिनिधि जावेद उसी दिन आकर पैसे ले गया था। हालांकि इसके लिए डॉ. छिल्लर ने चेक के जरिए पेमेंट करने की बात कही थी लेकिन जावेद ने उनसे कैश या ऑनलाइन पेमेंट करने कहा। 

2 अगस्त के बाद डॉ. मित्रा ने कुछ कारणों से शिफ्टिंग 7 अगस्त कर दी। जिसके बाद उन्होंने जावेद को बुलाया। इस पर जावेद ने वर्कर न होने का हवाला देकर काम अगले दिन पर टाल दिया। पुलिस ने जावेद नाम के व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 34 और धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पृथ्वीराज में नजर आएंगी मानुषी : बात मानुषी की करें तो इन दिनों वे अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वे फिल्म में रानी संयोगिता के रोल में नजर आएंगी। पृथ्वीराज अगले साल 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी। जिसका निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। 

Find Out More:

Related Articles: