लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में अंबानी खानदान की बहू श्लोका का दिखा ग्लैमरस अवतार

Kumar Gourav
अंबानी परिवार का हर सदस्य जहां कहीं भी जाता है सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहता है। मुकेश अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। श्लोका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर वो ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आती हैं। यहां लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में श्लोका खूब जच रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की लिप्स्टिक के साथ लाइट मेकअप किया है।



श्लोका की इन तस्वीरों को उनकी मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में श्लोका अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले श्लोका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अंबानी खानदान ने दिवाली से पहले पार्टी दी थी जिसमें श्लोका और आकाश अंबानी एक साथ नजर आए थे। आकाश और श्लोका की शादी इसी साल नौ मार्च को हुई थी। शादी के लिए शाही इंतजाम किए गए थे। श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं।

Find Out More:

Related Articles: