'खतरों के खिलाड़ी 10' के आखिरी शूट का वीडियो हो रहा वायरल, टॉप 3 फाइनलिस्ट का नाम हुआ लीक

Gourav Kumar
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक से बढ़कर एक अलग अलग तरह के चैलेंज और खतरनाक स्टंट आदि करने वाले इसके प्रतिभागी अपनी इन्ही कलाओं से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। बता दें की इस बार शो में टीवी के कई पॉपुलर सेलेब्स करण पटेल, आरजे मलिष्का, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग और अदा खान समेत कई नाम शामिल हैं। शो के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स करिश्मा तन्ना, करण पटेल, शिविन नारंग और बलराज बताए जा रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शूट के आखिरी सीन में फैन्स को बाय बोल रहे हैं। अब इससे अनुमान लगाया जा रहा है की ये सीन शो के शूटिंग का लास्ट दाय था और अब ये शो सभी दर्शकों के लिए जल्दी ही स्टार्ट होने वाला है।



खैर आपको बताते चलें की शिविन ने अंत तक शो में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि लास्ट स्टेज में आने के बाद वह शो से बाहर हो गई हैं। ऐसे में शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट करिश्मा तन्ना, बलराज और करण पटेल हैं। सभी कंटेस्टेंट्स 9 सितंबर को भारत लौट आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शो के निर्माता करिश्मा तन्ना को शो के विनर के तौर पर देखना चाहते हैं। एक सोर्स के मुताबिक, ”तन्ना ने शो में बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया। एक्ट्रेस अपनी पॉपुलैरिटी से शो के लिए भी सही साबित हुईं, इतना ही नहीं करिश्मा ने सभी स्टंट्स को बहुत अच्छी तरह से पूरा भी किया।” वहीं एक वीडियो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक कार पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कार तारों के सहारे से हवा में लटकी हुई है। कार के बोनट पर बैठे रोहित कैमरे की ओर देखकर फ्लाइंग किस दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग खत्म कर रोहित इंडिया वापसी कर रहे हैं।

Find Out More:

Related Articles: