धीरे धीरे परिणिती चोपड़ा भी बॉलीवुड में अपना कद बढ़ते जा रही है जिसका ताजा सबूत हैं उनकी बॅक टु बॅक आने वाली फिल्में। फिलहाल तो आपको बता दें की इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आने वाली हैं। बताते चलें की एमिली ब्लंट की इस फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही पर के फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गयी है। फिलहाल आप देख सकते हैं की फिल्म का पहला ऑफिशियल लुक जारी कर दिया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नज़र आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा के इस लुक को देखने के बाद यही लग रहा है कि वो पहली बार ऐसा कुछ करती हुई नज़र आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा कहती हैं, “'द गर्ल ऑन द ट्रेन' शूट करते हुए मुझे ऐसा लगता है कि मैं एक अनुशासित हॉस्टल में हूँ। शूट करो, आराम करो और इसे दोहराओ। आमतौर पर मैं अपने शूट के बाद दूसरा काम करना पसंद करती हूँ, लेकिन इस फिल्म के दौरान मैं हर दिन सेट पर वापस लौटने का इंतजार करती हूँ। मैं इस गहन किरदार पर काम करने के अलावा कुछ और करने के बारे में सोच भी नहीं रही हूँ। मीरा एक शराबी है, एक ऐसी लड़की, जिसे मैंने कभी परदे पर नहीं निभाया है इसलिए मैंने अपने आप को मेरे आस-पास होने वाली हर चीज से अलग कर लिया है क्योंकि मैं इस किरदार को निभाने में रमी हुई हूँ।" फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है और जल्द ही इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी। यह फिल्म रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित है और इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी शीर्षक भूमिका में नज़र आएँगे।
फिल्म की डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता ने बताया- 'यह एक इंटेंस थ्रिलर कैरेक्टर है। मेरे पास परिणीति जैसी एक्ट्रेस है, जो किरदार को अलग ऊंचाइयों पर ले जाती है। मुझे लगता है बतौर एक्टर उनके पास देने के लिए बहुत कुछ है। एक अभिनेत्री के रूप में उनकी प्रतिभा अभी तक सामने आना बाकी थी। इस किरदार से लोगों को वह देखने को मिलेगा, खैर अब फिल्म के रिलीज के बाद ही दर्शकों को पता चलेगा की परी ने किस लेवेल की एक्टिंग की है मगर ये तो तय है की इस बार कुछ तो अलग देखने को मिलने वाला है।