रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा बेटी आलिया का हाथ!
जानकारी दे दें, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने सरेआम रणबीर से अपने प्यार का इजहार किया था। ऐसे मेंमाना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, रणबीर ने आलिया के पिता महेश भट्ट से मुलाकात की। इसी पर ये माना जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की दिशा में पहला कदम उठाते हुए उनके पिता महेश भट्ट से मुलाकात की। इसके बाद ये कहा भी जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं।
हालांकि कई बार इनकी शादी को लेकर खबरें आ चुकी हैं और भट्ट या कपूर खानदान का कोई शख्स इन्हें अफवाह बता देता है। पहले खबरें आ रही थीं कि ऋषि कपूर के भारत लौटते ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, बाद में रणबीर आलिया ने ही इससे इनकार कर दिया। उसके बाद कहा जा रहा था कि आलिया भट्ट ने सब्यसाची से शादी के लहंगे का ऑर्डर भी दे दिया, जिसे कपूर परिवार के किसी सदस्य ने गलत बताया और कहा कि अभी शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।