Short Dress पहन करिश्मा तन्ना ने फैंस का बढ़ाया तापमान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें मचा रहीं बवाल

Gourav Kumar
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना एक बार फिर से अपनी तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर आग लगाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया आए दिन बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया के दौर में हर कोई अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता दिखाई देता है चाहे वह सेलेब्स हो या आम इंसान। सोशल मीडिया ने बहुत से लोगों को रातों रात स्टार बनाया है और सभी सेलेब्स अपनी लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।



टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना एक बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है और आज करिश्मा के लाखों दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना शॉर्ट ड्रेस में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में करिश्मा तन्ना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। करिश्मा तन्ना ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं। टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन-3' में भी करिश्मा तन्ना नजर आ चुकी हैं। इस शो में करिश्मा ने रूही का रोल निभाया था जिसकी लोगों ने काफी पसंद किया।



करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी हॉट तस्वीरें करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर पोस्ट करती दिखाई देती हैं। इंटाग्राम पर उनके लाखों चाहने वाले हैं और वह उनकी तस्वीरों को भी बहुत पसंद करते हैं। अपने कातिलाना लुक्स से करिश्मा तन्ना सभी को घायल करती रहती हैं। करिश्मा तन्ना अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर वाहवाही लुटती नजर आ रही हैं।  ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पर खुले बाल और काला चश्मा उनके इस हॉट लुक को कम्पलीट कर रहा है। टीवी इंडस्ट्री में करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सांस भी कभी बहु' से की थी जिसमें करिश्मा ने इंदु का किरदार निभाया था।



करिश्मा तन्ना टीवी के कई प्रसिद्ध सीरियल्स में अभिनय कर चुकी हैं। 'झलक दिखलाजा', 'बिग बॉस', 'नच बलिये' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल्स के अलावा करिश्मा तन्ना बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्म 'संजू' में करिश्मा तन्ना नजर आ चुकी है और इस फिल्म में रणबीर के साथ रोमांस करती दिखाई दी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म 'संजू' से पहले 'दोस्ती- फ्रेंड्स फॉरेवर' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करिश्मा तन्ना रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं।

Find Out More:

Related Articles: