प्रिया प्रकाश वारियर ने फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' का खोला राज
प्रिया प्रकाश ने आगे कहा कि फिल्म में उनके साथ अरबाज खान हैं उनके साथ काम कर के अच्छा लग रहा है काफी कुछ सीख रही हूं और काम में मजा आ रहा है। प्रिया से जब उनका ड्रीम रोल पूछा तो प्रिया ने बताया कि कोई खास रोल नहीं है बस वेरिएशन वाले रोल अच्छे लगते हैं।
बता दें कि साल 2018 में प्रिया को गूगल की सर्च लिस्ट में जगह मिली थी। वो सबसे ज्यादा सर्च की गई थीं। वह पहले नंबर पर थीं। उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया था। 'उरु अदार लव' फिल्म के एक गाने में प्रिया प्रकाश ने अपने नयनों से ऐसा इशारा किया कि रातों रात वो करोड़ों युवाओं की नींद उड़ा दी थी।