रिलेशनशिप की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

Kumari Mausami
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों खबरों में हैं। इस बार वे अपने अफेयर्स पर उड़ रहीं अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। परिणीति चोपड़ा का नाम इस समय चरित देसाई के साथ जोड़ा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। 



कुछ सप्ताह पहले परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर चरित देसाई के साथ एक तस्वीर साझा की थी, लेकिन कुछ देर बाद उसे हटा भी ली। वहीं, हाल ही में परिणीति चोपड़ा से असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई के बारे में सवाल पूछा गया। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह चरित देसाई को डेट कर रही हैं या फिर नहीं। तो उन्होंने जवाब दिया कि जो भी अफवाहें उड़ती हैं, वह उसपर ध्यान नहीं देती हैं। बस उनके लिए मायने रखता है कि उनके परिवार और दोस्तों को सच्चाई पता हो। 



परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैंने कभी न तो स्वीकारा और न ही इंकार किया है। मेरे परिवार, दोस्त और बाकी जो आसपास हैं, उन्हें सच्चाई पता है। यही मेरे लिए मायने भी रखता है। 
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मीडिया उम्मीद करती है कि हम लोग ऐलान करें लेकिन यह निजी मामला है। ऐसे में न तो स्वीकार कर रही हूं और न ही इंकार।

Find Out More:

Related Articles: