कटरीना बनी दिशा पाटनी के अफसोस की वजह

Kumari Mausami
दिशा पाटनी का फिल्मी करियर सफलता के पड़ाव पर है। फिल्म भारत के जरिए दिशा ने पहली बार दबंग खान सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया। लेकिन मल्टीस्टारर मूवी में दिशा को कटरीना कैफ से साथ किसी भी सीन में नहीं देखा गया। दिशा और कटरीना का फिल्म में कोई सीन साथ में नहीं था। इस बात से दिशा निराश हैं। 



एक इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बताया कि वो इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं कि भारत में उन्हें कटरीना कैफ के साथ काम करने का कोई मौका नहीं मिला। वहीं सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं। दिशा ने दबंग खान को मेहनती, एनर्जेटिक और नेकदिल बताया है। मालूम हो भारत में दिशा ने सलमान खान की प्रेमिका का रोल प्ले किया था। 



बात करें भारत की तो, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। भारत ने 201.86 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 180.05 करोड़ और दूसरे हफ्ते में मंगलवार तक 21.81 करोड़ की कमाई की है। भारत इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। भारत ने पहले दिन 42 करोड़ के साथ बंपर कमाई की थी। 



दिशा पाटनी भारत से पहले बागी 2 में नजर आई थीं। टाइगर श्रॉफ के अपोजिट दिशा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। दिशा ने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दिशा की अपकमिंग मलंग है. इसे मोहित सुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। 


Find Out More:

Related Articles: