प्रियंका चोपड़ा अमेरिका की 'W' मैगजीन की 'हॉलीवुड रॉयल्स' कैटेगरी में!

Divakar Priyanka
प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका की 'W' मैगजीन ने इस वर्ष की 'हॉलीवुड रॉयल्स' कैटेगरी में सम्मलित किया है। वे मैगजीन के एनुअल इश्यू के कवर पर दिखाई देंगी। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और टीवी शो 'क्वांटिको' के जरिए यूएस में प्रसिद्धि पा चुकी हैं। वे बराक ओबामा की गेस्ट लिस्ट में भी इंकलूड हो चुकी हैं। ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में प्रेजेंटर भी रह चुकी हैं। उन्हें हॉलीवुड रॉयल्स की कैटेगरी में गेम चेंजर्स बताया गया है। बता दें कि प्रियंका 14 बार इंटरनेशनल मैग्जीन्स के कवर पर दिखाई दे चुकी हैं।
प्रियंका के साथ दिखेंगी ये सेलेब्स कवर पर प्रियंका के साथ एली फैनिंग, जूलिया लुइस ड्रेफस, जोडी फॉस्टर, हैली बेरी, इरिना शायक, रामी मलेक, सिंडी क्रॉफर्ड, कान्ये वेस्ट जैसी हस्तियां भी दिखेंगी। प्रियंका को हॉलीवुड रॉयल्स चुने जाने पर मैगजीन ने कहा, "इंडिया में प्रियंका चोपड़ा का नाम यहां की लुइस ड्रेफस की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसके अलावा प्रियंका के क्वांटिको में निभाए गए किरदार ने उन्हें अमेरिका में भी काफी मशहूर कर दिया है।
प्रियंका पहले से ही फैशन वीक फेवरेट भी हैं।' प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि वो बचपन में टॉम ब्वॉय जैसी थीं। उन्हें खुद यकीन नहीं होता कि वो कैसे मिस इंडिया बन गईं। प्रियंका के अनुसार, "मेरे अंदर कोई सेल्फएस्टीम नहीं थी, मैं टॉम ब्वॉय थी, मेरे शरीर पर चोट के निशान होते थे।
लेकिन फिर भी मैंने खुद को संभाला और सीखा कि कैसे अपनी बॉडी को इम्प्रूव करना है। अगर मैं ये कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है। आज मैं 12 से 15 प्रॉडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर हूं।"  रॉयल्टी के बारे में प्रियंका ने कहा, "जहां तक मेरा मानना है आप रॉयल्टी के साथ पैदा नहीं होते हैं। यह कुछ ऐसा ही है कि अगर आप किसी कमरे में एंटर करें तो लोग आपको पलटकर देखें।"


Find Out More:

Related Articles: