पूनम पांडे ने पॉपुलैरिटी बटोरने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाया

Divakar Priyanka
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल पूनम पांडे को तो आप जानते ही होंगे, वो इन दिनों अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म 'द वीकएंड' को प्रमोट कर रही हैं। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान पूनम ने यह कन्फेस किया कि वह किसी कपूर या खान खानदान से नहीं है, इसलिए उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी का शॉर्टकट रास्ता यूज़ किया। पूनम की मानें तो लोग उन्हें छोटे कपड़े और विवादित स्टेटमेंट देने के लिए ताने देते हैं। लेकिन उन्हें यह सही लगता है तो वह ऐसा करती हैं। पूनम ने यह भी माना है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के कुछ हॉट सीन्स लीक करवाए हैं।
पूनम ने कहा, "मैं लो बैकग्राउंड से आती हूं, न कि मेरा रिश्ता किसी कपूर या खान फैमिली से है। इस मुकाम तक मैं खुद की मेहनत से पहुंच पाई हूं। पहले मैं लाइमलाइट बटोरने के लिए कॉन्ट्रोवर्सी किया करती थीं। अब मैं बाहर नहीं बल्कि फिल्म के अंदर (द वीकएंड) कॉन्ट्रोवर्सी करना चाहती हूं। वर्ल्ड कप ड्रामा से लेकर अब तक जो भी कॉन्ट्रोवर्सी मैंने की है, वह फिल्मों में काम करने के लिए की थी। लोग मुझे कहते हैं कि ऐसा क्यों करते हो, ये शॉर्टकट क्यों लेते है। 
मैं कहती हूं मेरी मर्जी है।" अपनी नई फिल्म के बारे में बताते हुए पूनम बोलीं, "मैंने लाइफ में कुछ किया, जो भी पाया उससे मैं खुश हूं। मैंने एक फिल्म में काम किया, जिससे मेकर्स खुश हैं। यह कोई पोर्न फिल्म नहीं है। यह हॉरर फिल्म हैं, लेकिन जब इसमें पूनम पांडे है, तो उसका तड़का भी देखने को मिलेगा।" पूनम की मानें तो हैडलाइन में बने रहने के लिए ए लिस्ट स्टार्स अपनी फिल्म लीक करवाते हैं। 
असल में, पिछले दिनों पूनम की इस शॉर्ट फिल्म के कुछ बोल्ड सीन्स लीक हुए थे। इस बारे में जब एक रिपोर्टर ने सवाल किया तो पूनम बोलीं, "मैं झूठ नहीं बोलती, मैंने लीक करवाया था। यह स्ट्रेटजी है। मैं बताना चाहूंगी कि आज ए लिस्टर्स से लेकर सब लोग ऐसा करते हैं। वो करते हैं तो मैंने भी किया।"


Find Out More:

Related Articles: