राखी सावंत की फिल्म पर चली कैंची

Divakar Priyanka
राखी सावंत बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल अपने बड़बोलेपन अंदाज़ के लिए चर्चित है| उनका कहना है कि उन्हें 'विवादों की रानी' कहलाना पसंद है| अब विवाद उनकी नई फिल्म से जुड़ा है| राखी सावंत की फिल्म 'एक कहानी जूली की' को ए सर्टिफिकेट देने और कुछ ऑब्जेक्शनेबल डायलॉग को हटाने के सेंसर बोर्ड के निर्देश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है| हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंसर बोर्ड से जवाब तलब किया है| 
हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को याचिका में उठाए गए विषयो पर अपना जवाब देने का निर्देश देते हुए सुनवाई 28 सितंबर तय की है| याचिका फिल्म निर्माता कंपनी चेतना इंटरटेनमेंट ने दायर की है| याचिका में सेंसर बोर्ड पर एकतरफा व बदनीयती से फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ डायलॉग को हटाने का निर्देश देने का इल्जाम लगाया गया है| याचिका मे आरोप लगाया गया है कि फिल्म के पहले 13 प्रोमो की मंजूरी सेंसर बोर्ड से ली थी और उन्हें जारी भी किया गया|
अब फिल्म पूरी बनने के बाद सेंसर बोर्ड ने एकाएक उसे ए सर्टिफिकेट जारी कर दिया| इतना ही नहीं जिस प्रोमो को UA सर्टिफिकेट के साथ दिखाने की मंजूरी दी गई थी अब उस प्रोमो के डायलॉग को सेंसर बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया है| सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने सवाल उठाया कि जिस प्रोमो को UA प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की मंजूरी दी गई उसे A प्रमाणपत्र के साथ भी दिखाने की इजाजत कैसे नहीं दी जा सकती| 
याचिकाकर्ता ने कोर्ट से गुजारिश की गई है कि फिल्म को यूए सर्टिफिकेट देने का निर्देश देने के अलावा फिल्म के डायलॉग को भी न हटाने का सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया जाए|


Find Out More:

Related Articles: