बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वर्ल्ड में सबसे अधिक कमाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं| मंगलवार को फोर्ब्स मैगजीन की जारी लिस्ट में दीपिका वर्ल्ड में सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में 10वें स्थान पर हैं| हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को फोर्ब्स की इस सूची में साल 2016 में दुनिया में सबसे अधिक कमाने वाली अभिनेत्री बताया गया| इस लिस्ट में लॉरेंस लगातार दूसरे साल टॉप पर हैं| हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए फेमस लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही|
जबकि 2015 के मुकाबले में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली| फिल्म 'पैसेंजर्स' उनकी आने वाली फिल्म के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है| इस सूची में दूसरे स्थान पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर आंकी गई है| वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं|
2015 के मुकाबले में उनकी आमदनी में 30 फीसदी की कमी आई है| वहीं इन सबके बीच हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है| लिस्ट में मौजूद दूसरे नाम इस तरह हैं|
4. जेनिफर एनिस्टन - 21 मिलियन डॉलर
5. फैन बिंगबिंग - 17 मिलियन डॉलर
6- चार्लीज थेरॉन - 16.5 मिलियन डॉलर
7- एमी एडम्स - 13.5 मिलियन डॉलर
8- जूलिया रॉबर्ट्स - 12 मिलियन डॉलर
9- माइला कुनिस - 11 मिलियन डॉलर
10- दीपिका पादुकोण - 10 मिलियन डॉलर
इस जारी की गयी सूची में दीपिका ही एकमात्र नई एंट्री हैं| इस लिस्ट में कमाई का आंकड़ा 1 जून 2015 से 1 जून 2016 के बीच का है|