अब किस वजह से चर्चा में है ये एक्ट्रेस?

Divakar Priyanka
बॉलीवुड में अक्सर यह सुनने में आता है की कोई ना कोई एक्ट्रेस या एक्टर किसी ना किसी कारणो से हेडलाइंस में रहते ही हैं। कभी किसी बयान को लेकर तो कभी किसी हरकत की वजह से, राधिका आप्टे भी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो कभी अपने फ्रैंक स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं तो कभी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर। हाल में भी उनकी फिल्म 'फोबिया' के लिए उन्हें सरहाया भी गया। दरअसल इस बार राधिका आप्टे का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है| 
क्योंकि इसमें राधिका आप्टे का इंटिमेट सीन हैं जिसमें वो न्यूड हैं और सीन भी अत्यंत बोल्ड है। असल में ये सीन फिल्म 'पार्च्ड' का हिस्सा है। फिल्म गुजरात के पिछड़े गांव की कहानी है जहां की तीन महिलाएं खुद गांव की पुरानी परंपराओं को तोड़ती हैं और अपने हिसाब से अपने लिए नए नियम बनाती है। फिल्म में तनिष्ठा मुर्खजी और सुरविन चावला भी हैं।
असल में पार्च्ड फिल्म भारत के बाहर कई देशों में रिलीज हुई 2015 में ही हुई थी और इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराही भी गई थी। फिल्म में सीन की डिमांड थी इसलिए राधिका आप्टे इंटिमेट सीन करने के लिए तैयार हुई थीं। अब जाहिर है फिल्म में इस तरह का कोई सीन लीक हो जाए तो सबसे ज्यादा दुख फिल्ममेकर को ही होगा। 
असीम बजाज ने भी अपनी नाराजगी सीन लीक होने को लेकर जताई है। दरअसल वो भारत में रिलीज होने से पहले राधिका की बॉडी कई जगहों पर ब्लर करवाना चाहते थे। वैसे तो फिल्म फ्रांस और यूएस में पहले ही रिलीज हो चुकी है तो असीम बजाज इसे लीक नहीं बल्कि मानते हैं फिल्म के उस हिस्से को इंटरनेट पर उछाल दिया गया है। 


Find Out More:

Related Articles: