इलियाना डिक्रूज की ख़ुशी की वजह क्या है?

Divakar Priyanka
फिल्म अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिलहाल काफी काफी प्रसन्न और उत्साहित नज़र आ रही है। और वो उत्साहित हो भी क्यू ना आखिर एक के बाद एक अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम करने का मौका जो उनको मिला है। ऐसी कौन सी अभिनेत्री होगी जो ये मौका हाथ से जाने देगी। इसलिये, इलियाना अपनी आने वाली फिल्मों पर बहुत मेहनत और मशक्त कर रही हैं।
इलियाना ने फिल्म 'बर्फी' से डेब्यू के बाद काफी ज्यादा फिल्में नहीं की है। इसलिये कहा जा सकता है कि, इसे उनकी करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जा सकता है। फिल्म 'बादशाहो' पर बात करते हुए इलियाना ने कहा, "मैंने अभी फिल्म साइन नहीं की है इसीलिए इस बारे में बात करते हुए अजीब लग रहा है।  लेकिन मिलन लुथरिया से मेरी बात हुई है और मुझे बादशाहो की कहानी बेहद पसंद आई है।
" इलियाना ने फिल्म में अपने रोल पर बात करते हुए कहा, "यदि सबकुछ सही होता है तो दर्शक मुझे ऐसे अवतार में देखेंगे, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। यह फैंस के लिए सरप्राइज की तरह हो सकता है।" हाल फिलहाल इलियाना को इसकी जानकारी नहीं है कि वे फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट हैं या इमरान हाशमी के अपोजिट। 
लेकिन इलियाना अपने इस करैक्टर या किरदार से बहुत खुश हैं और इसे काफी चैलेजिंग मानती हैं। बरहाल, फिल्म 'रुस्तम' पहले रिलीज़ होगी तो 'बादशाहो' से पहले इलियाना डिक्रूज को हम अक्षय कुमार की फिल्म 'रूस्तम' में देखने वाले हैं। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता दोनों ही फिल्मों में इलियाना का साथ दे रही हैं| 


Find Out More:

Related Articles: