किसने ले लिया सलमान से पंगा?

Divakar Priyanka
जोधपुर हाईकोर्ट से काला हिरण शिकार मामले में बरी हो चुके सलमान खान पर फिर से ट्विटर पर एक बार बहस छिड़ चुकी है सही गलत की। बरहाल ये इतनी चौंकाने वाली कोई बात नहीं है, जब सलमान खान पुरे जीते जागते इंसान पर गाड़ी चलाकर छूट चुके हैं, तो ये तो बस जानवर ही है। ऐसा ट्विटर पर लोग कह रहे हैं। लेकिन जब कुछ फ़िल्मी हस्तियों से बात की गयी और उनसे पूछा कि सलमान खान के बरी हो जाने पर उनकी क्या राय है। 
 
तो एक बार फिर सिंगर अभिजीत ने अपनी धज्जियां उड़ा लीं। अभिजीत ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए करते हुए कहा कि, "सलमान खान जेल में जाए, जहन्नुम में जाए, सलमान खान स्वर्ग में जाए, मुझे कुछ लेना देना नहीं है। न तो मैं कभी सलमान खान का फैन रहा हूं। न कभी उनकी पिक्चर देखता हूं। मेरे एक ट्विट से मेरी छवि खराब हुई थी, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं, कोई भी स्टार हो, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान... मैं किसी की परवाह नहीं करता" उन्होंने आगे कहा, "मुझे सलमान खान के बरी किए जाने से न खुशी है और न ही ग़म। मुझे क्यों गम होगा या खुशी होगी?" 
वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान का कहना है कि वो कई सालों से इस मामले पर खामोश हैं और अभी भी खामोश ही रहेंगे। जबकि अभिनेता रज़ा मुराद का कहना है कि ये न्याय उचित है और अब देर से ही सही आखिरकार सलमान खान शादी करके अपना घर बसा सकते है। 
फिल्म अभिनेता ओम पुरी ने भी सलमान के रिहा किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर,लेकिन उन्होंने बहुत देरी से हुए न्याय पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा, "हमारे देश में कमाल की अदालतें हैं, 12 साल, 15 साल बाद कहती हैं, आप का कुछ कसूर नहीं है... आप बरी किए जाते हैं। जो भी फैसला हो, जल्द होना चाहिए." 


Find Out More:

Related Articles: