इस बार सर्दियों में उठाइए 'गुलाब बादाम चिक्की' का लुत्फ, बढ़ जाएगा जुबान का स्वाद

Singh Anchala

आज हम आपको बताने वाले हैं, गुलाब बादाम चिक्की रेसिपी बनाने की विधि के बारे में खास...

सामाग्री :

मक्खन - 2 चम्मच
गुड़ - 1 कप
नमक - चुटकी भर
बादाम - 1/2 कप (छोटे टुकड़ों मे कटे)
गुलाब की पत्तियां - 1 कप

चिक्की बनाने की विधि :

- सबसे पहले गैस पर धीमी आंच पर कड़ाही रखें, उसमें मक्खन डालकर पिघला लें।
- जब मक्खन पिघल जाएं उसमें गुड़ और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें। 
- गुड़ को सर्विस्पून की मदद से एक उबाल आने तक हिलाते जाएं।
- उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
- अब तैयार गुड़ की चाशनी में बादाम और गुलाब की पत्तियां डालकर मिक्स कर लें।
- एक थाली लें उसे मक्खन के साथ ग्रीस करें।
- उसके बाद थाली में तैयार बादाम और गुलाब की पत्तियों का मिश्रण डाल दें। 
- थोड़ी देर के लिए नार्मल टेंपरेचर पर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब चाकू से काट कर इसे मनपसंद आकार दें।
- आपकी गुलाब बादाम चिक्की बनकर तैयार है। 
- सब को खिलाएं और खुद भी खा कर ठंड के मौसम का मजा उठाएं।

Find Out More:

Related Articles: